---विज्ञापन---

कौन सी थी विनोद कांबली की पहली फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई?

Vinod Kambli: क्रिकेट की पिच पर धमाल मचाने के बाद विनोद कांबली ने फिल्मों में भी काम किया है।

Vinod Kambli: भारत के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की हालत इन दिनों कुछ ठीक नहीं है। खराब स्वास्थ के अलावा कांबली कई गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 23 दिसंबर को तबियत खराब होने की वजह से कांबली को अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। वह इन दिनों आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी विरोधी टीम को अपनी बल्लेबाजी से होश उड़ाने वाले कांबली बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने तीन फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनके फिल्मी करियर पर।

विनोद कांबली की पहली फिल्म

साल 2002 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘अनर्थ’ था। फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, गौतम रोडे, प्रीति झंगियानी और आशुतोष राणा जैसे स्टार कलाकार मौजूद थे। इस फिल्म के जरिए विनोद कांबली ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई थी। फिल्म में कांबली ने गौतम रोडे के छोटे भाई का किरदार प्ले किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 6 करोड़ था। लेकिन फिल्म ने 4.57 करोड़ की कमाई की थी। कांबली की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

इस फिल्म के बाद कांबली ने 2 और फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका सिक्का यहां भी नहीं चल सका। उन्होंने 7 साल बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ में भी उन्होंने काम किया। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। बॉलीवुड से निराशा हाथ लगने के बाद पूर्व खिलाड़ी ने कन्नड़ फिल्म ‘Bettanagere’ में काम किया था। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि बाकी फिल्मों की तरह कांबली की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

---विज्ञापन---

कांबली के करियर पर एक नजर

भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेलने वाले विनोद कांबली ने 54.20 की औसत के साथ 1084 रन बनाए हैं। वहीं 104 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 32.59 की औसत के साथ 2477 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने 2 शतक के अलावा 14 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल

First published on: Dec 24, 2024 05:03 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola