IPL 2025 में किस टीम से खेलेंगे मैथ्यू ब्रीट्जके? डेब्यू मैच में 150 रन ठोक बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

Matthew Breetzke: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 150 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके आईपीएल 2025 में भी नजर आएंगे।

ipl (1)

Matthew Bretzke: पाकिस्तान,न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का दूसरा मैच 10 फरवरी को लाहौर में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से डेब्यू करने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने डेब्यू वनडे मैच में 150 रनों की पारी खेली और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 47 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आईपीएल 2025 में मैथ्यू ब्रीट्जके का जलवा भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं वो किस टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

मैथ्यू ब्रीट्जके ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए मैथ्यू ब्रीट्जके ने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में उन्होंने 148 गेंदों का सामना करते हुए 150 रनों की पारी खेली और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज डेसमंड हेंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डेसमंड ने साल 1978 में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 148 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन अब मैथ्यू ब्रीट्जके ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2025 में ब्रीट्जके लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से हिस्सा लेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 75 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

डेब्यू में खेली यादगार पारी

कप्तान टेंबा बावुमा के साथ पारी का आगाज करते हुए मैथ्यू ब्रीट्जके शुरू से ही इस मैच में शानदार लय में दिखे। उन्होंने लगभग सभी गेंदबाजों के आगे खुलकर खेला। मैथ्यू ब्रीट्जके ने चारों दिशा में रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए। मैच की बात करें तो ब्रीट्जके की दमदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 304/6 रन बनाए हैं।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

26 साल के ब्रीट्जके ने हाल ही में साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में हिस्सा लिया था। इस दौरान अफ्रीकी खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने लीग की आखिरी 4 पारियों में 23,6,25 और 2 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए 10 टी-20 मैच में उन्होंने 16.77 की औसत के साथ 151 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ