IPL 2024 Playoffs Tickets: IPL 2024 अब समाप्ति की ओर है। टूर्नामेंट में अब तक 63 मुकाबले खेले जा चुके हैं और सिर्फ कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। साथ ही गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स एलिमिनेट हो चुकी हैं। जल्द ही प्लेऑफ का पूरा गणित भी साफ हो जाएगा। इस बीच प्लेऑफ के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। प्लेऑफ के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री आज, 14 मई से शुरू हो गई है।
21 मई से शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला क्वालिफायर 21 मई को और एलिमिनेटर 22 मई अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर 24 मई को और फाइनल 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। BCCI ने IPL प्लेऑफ चरण के लिए पेटीएम को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी नियुक्त किया है। क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर, और क्वालिफायर 2 के लिए IPL मैच टिकट खरीदने के लिए रुपे (RuPay) कार्ड धारकों के पास आज (14 मई) एक खास विंडो होगी।
ऐसे बुक करें टिकट
RuPay कार्ड यूजर्स के पास 26 मई को होने वाले फाइनल के लिए टिकट बुक करने के लिए 20 मई को स्पेशल विंडो होगी। नॉन एक्सक्लूसिव फेस 1 के तहत क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 मुकाबलों के टिकटों की बिक्री 15 मई से शुरू होगी। साथ ही फाइनल के लिए टिकटों की बिक्री 21 मई से शुरू होगी। IPL 2024 के प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट लीग की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। फैंस 14 मई की शाम 6 बजे से Paytm, Paytm Insider और https://insider.in/online पर भी बुकिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कोच अब पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे, T20 WC 2024 पर होगी नजर
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरे गौतम गंभीर, एबी डिविलियर्स और केविन पीटरसन पर निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
14 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
15 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
15 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
16 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines