Virat Kohli: भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप 2008 के खिताब को अपने नाम किया था। टीम की कमान विराट कोहली ने संभाली थी। टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 12 रनों से जीत मिली थी। साल 2008 में भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले कई खिलाड़ियों ने भारतीय सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया जबकि कई खिलाड़ी आईपीएल खेलने के बाद गुमनाम हो गए। एक खिलाड़ी तो इनकम टैक्स में ऑफिसर की नौकरी कर रहा है। आईए डालते हैं इन सितारों की हालिया जिंदगी पर एक नजर।
सौरभ तिवारी
लिस्ट में पहला नाम सौरभ तिवारी का आता है। सौरभ भी साल 2008 की भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि सौरभ, विराट कोहली जितना बड़ा नाम नहीं कमा सके। कई फ्रेंचाइजियों के लिए सौरभ ने आईपीएल खेला। साल 2024 की शुरुआत में ही सौरभ ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
पेरी गोयल
साल 2008 में अंडर 19 विश्व कप का हिस्सा पेरी गोयल भी थे। उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था। हालांकि टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी। नेपोलियन क्रिकेट की दुनिया से गुमनाम हो चुके हैं। वह एक कंपनी में निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं।
डी शिवा कुमार
तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अपना योगदान देने वाले डी शिवा कुमार भी साल 2008 में भारतीय अंडर 19 टीम के सदस्य थे। लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया। अमेरिका से ही शिवा कुमार ने टी-20 में प्रतिनिधित्व किया।
अजितेश अर्गल
एक समय में अजितेश अर्गल भारतीय अंडर 19 टीम के सबसे चर्चित गेंदबाज थे। विश्व कप 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजितेश प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। आईपीएल में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए भी खेला। लेकिन इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली। फिलहाल वो इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं।
नेपोलियन आइंस्टीन
अंडर 19 टीम के स्क्वाड का हिस्सा रहे नेपोलियन आइंस्टीन को किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने सीएसके के साथ करार किया। हालांकि सीएसके ने भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया। आज नेपोलियन, क्रिकेट की दुनिया से गुमनाम हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ICC का बड़ा ऐलान, टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल, रनरअप को मिलेगा इतना पैसा
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
18 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines