हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

World Cup 2023 फाइनल में अंपायर के फैसले को लेकर छलका बुमराह का दर्द, कहा- 'मैं उनसे मिलकर..'

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को यादकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होेंने अंपायर रिचर्ड केटलबेरो के एक फैसले को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
भारतीय टीम

Jasprit Bumrah on World Cup 2023 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में अभी भी जारी है। फैंस ने अपने अंदर खिताबी जीत के हर पल को को संजो कर रखा है। हालांकि फैंस और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के अंदर आज भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार को भूल नहीं पाए हैं। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को याद कर कई बार भारत के खिलाड़ी मायूज नजर आ चुके हैं। बात रोहित शर्मा की करें, विराट कोहली की या जसप्रीत बुमराह की। हाल ही में जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को याद कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फाइनल में अंपायर के एक फैसले को यादकर अपना दर्द बयां किया है।

जसप्रीत बुमराह का छलका दर्द

हाल ही में जसप्रीत बुमराह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की। इस बातचीत में बुमराह से पूछा गया कि आपके करियर में अंपायर का कौन सा फैसला था जिसे आप सही नहीं मानते हैं। सवाल का जवाब देते हुए जसप्रीत बुमराह ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को याद किया। जसप्रीत बुमराह ने कहा ‘फैसला सही या गलत होना एक अलग बात पर मैंने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का विकेट झटका था। इसलिए मैं अब भी अंपायर रिचर्ड कैटलबेरो से मिलता हूं तो मैं उनसे कहता हूं कि आप उन्हें आउट दे सकते थे।’

दरअसल, खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 28वें ओवर में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मार्नश लाबुशेन को एल्बीडबल्यू के जरिए अपने जाल में फंसा लिया था। हालांकि मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबेरो ने लाबुशेन को नॉटआउट दिया था। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू की मांग की थी। रिव्यू के बाद यह पता चला कि गेंद विकेट को हलका छू कर जा रही है। इसी कारण इसे अंपायर्स कॉल करार दिया गया और लाबुशेन को जीवनदान मिला। लाबुशेन ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया था और 58 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि अगर लाबुशेन आउट दिए जाते तो मैच का नतीजा भारत के पक्ष में भी जा सकता था।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु के पास स्वर्णिम इतिहास बनाने का मौका, कोई भी भारतीय ओलंपिक में नहीं कर पाया है ऐसा

ये भी पढ़ें:  नीरज चोपड़ा ही नहीं ये भारतीय है भी मेडल का बड़ा दावेदार, एक समय छोड़ना चाहते थे जैवलिन, पिता की सलाह ने बदल दी राह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें