Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीरीज के पहले मैच में शतक लागने के बाद विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए हैं। जिस वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। कुछ लोग उन्हें संन्यास तक लेने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि विराट कोहली कब तक संन्यास लेंगे।
कोहली के रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात
दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में राजकुमार शर्मा ने विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। वो आने वाले 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा वो 5 साल तक अभी और क्रिकेट खेलते रहेंगे। कोच राजकुमार शर्मा के बयान से फैंस जरूर खुश होंगे। फैंस भी चाहते हैं कि विराट कोहली 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप खेले।
जल्द ही करेंगे फॉर्म में वापसी
एडिलेड और ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में विराट कोहली कोहली अपनी पुरानी गलतियों को दोहराते हुए आउट हुए थे। जिस वजह से भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी ज्यादा नाराज हो गए थे और उन्होंने विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर की 241 की पारी से प्रेरणा लेने को कहा था। उनके इस बयान पर कोच राजकुमार शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।
उन्होंने कहा, “विराट कोहली 2008 से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सिर्फ दो पारियों के आधार पर ये कह देना कि वो फॉर्म में नहीं है, ये गलत है। वो इस सीरीज में एक शतक लगा चुके हैं। कितने ही और खिलाड़ियों ने शतक बनाया है? उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विराट कोहली जल्द ही वापसी करेंगे। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines