Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी को लेकर हेड कोच जस्टिन लैंगर ने एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मयंक अब लगभग पूरी तरह फिट हैं और बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में 90 से 95 फीसदी तक की ताकत से गेंदबाजी कर रहे हैं।
जस्टिन लैंगर ने यह बात शुक्रवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद कही। मयंक यादव अभी तक इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं क्योंकि वह पीठ और पैर की चोट से उबर रहे हैं। लैंगर ने बताया कि उन्होंने मयंक का एक वीडियो देखा है, जिसमें वह बेंगलुरु में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मयंक कब तक टीम में वापस लौटेंगे, लेकिन उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।
मयंक यादव की फिटनेस पर जस्टिन लैंगर ने दी बड़ी जानकारी
लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक यादव की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि मयंक नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में बहुत मेहनत कर रहा है और उन्होंने गुरुवार को उसकी गेंदबाजी का वीडियो देखा, जिसमें मयंक लगभग 90 से 95% फिटनेस के साथ गेंदबाजी कर रहा था। लैंगर ने कहा, “मयंक बहुत अच्छा कर रहा है, जो भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के लिए बहुत शानदार है। हमने पिछले साल उसका जबरदस्त असर देखा था। मुझे नहीं लगता कि भारत में कोई ऐसा तेज गेंदबाज है जो मयंक से ज्यादा तेज गेंद फेंक सकता है, इसलिए लोग उसके बारे में इतनी बात कर रहे हैं।”
लैंगर ने आगे कहा कि मयंक खेलने के लिए तैयार है और वह जल्द ही मैदान में वापसी को लेकर उत्साहित है। उन्होंने बताया कि मयंक ने बैंगलोर में एनसीए में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। कोच ने एनसीए की भी तारीफ की और कहा, “एनसीए ने मयंक के साथ शानदार काम किया है। उन्होंने हमारे लिए आवेश खान और आकाश दीप को भी फिट करके वापस भेजा है। हम उनके इस मेहनत की सराहना करते हैं। अब उम्मीद है कि मयंक भी जल्द ही हमारी टीम में लौट आएगा।”
मोहसिन खान आईपीएल 2025 से हुए बाहर
आईपीएल 2025 की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी क्योंकि टीम के कई अहम गेंदबाज चोटिल थे। मोहसिन खान, मयंक यादव, आवेश खान और आकाश दीप सभी अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे थे। मोहसिन खान इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम ने शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है। इसके बाद धीरे-धीरे आवेश खान और आकाश दीप भी फिट होकर टीम से जुड़ चुके हैं। अब बस टीम को मयंक यादव की वापसी का इंतजार है, जिससे गेंदबाजी और मजबूत हो सके।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
6 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
7 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
8 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
9 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
11 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines