Angelo Mathews Retirement: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। जिसके बाद श्रीलंका के दिग्गज एंजेलो मैथ्यूज टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि वो इस दौरान टी20आई और वनडे फॉर्मेट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस बीच रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कब मैथ्यूज पूरी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। फिलहाल 38 वर्षीय मैथ्यूज बड़े आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं।
एंजेलो मैथ्यूज कब लेंगे T20 और वनडे से संन्यास?
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे एंजेलो मैथ्यूज के टी20आई और वनडे करियर को लेकर भी चर्चा चल रही है। इस बीच रिपोर्ट्स की माने तो मैथ्यूज टी20 विश्व कप 2026 के बाद पूरी तरह से इंटरनेशनल करियर को अलविदा बोल सकते हैं। अगला टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में ही आयोजित होने वाला है। ऐसे में वो अपने घरेलू मैदान पर आईसीसी टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं। मैथ्यूज लंबे समय से श्रीलंका के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पर उन्होंने कई बार टीम की कप्तानी भी की है। मैथ्यूज अब अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी पड़ाव में हैं।
शानदार रहा है एंजेलो मैथ्यूज का करियर
टेस्ट क्रिकेट में एंजेलो मैथ्यूज ने 118 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.62 की औसत से 8167 रन बनाए हैं। इस दौरान मैथ्यूज ने 16 शतक और 45 अर्धशतक भी जड़े हैं। टेस्ट फॉर्मेट में एंजेलो ने 33 विकेट भी अपने नाम किया है। वनडे फॉर्मेट में मैथ्यूज ने 226 मैच खेले हैं। इस दौरान मैथ्यूज ने 40.24 की औसत से 5916 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शतक और 40 अर्धशतक भी शामिल है। गेंद के साथ एंजेलो ने 126 विकेट झटके हैं। टी20आई फॉर्मेट में 90 मैच खेलकर 1416 रन जोड़े और 45 विकेट भी हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज को हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
19 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
19 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
39 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
51 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines