IND A vs OMAN: राइजिंग एशिया कप 2025 में भारत A ने अपना पिछला मुकाबला पाकिस्तान A के खिलाफ खेला था. इस मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की कर ली. अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ओमान के खिलाफ भिड़ने वाली है. ये मुकाबला भारत के लिए करो या मरो का होने वाला है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है. आइए जानते हैं भारत और ओमान के बीच होने वाला मुकाबला आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
कब और कहां होगा मुकाबला?
भारत और ओमान के बीच मुकाबला 18 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा, जबकि आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे टॉस होगा.
कहां होगा लाइव प्रसारण?
मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप पर होगी, जबकि लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी.
भारत A टीम का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैश्यक.
ओमान टीम का स्क्वाड
हम्माद मिर्जा (c), सुफयान यूसुफ (विकेटकीपर), करण सोनावले, वसीम अली, आर्यन बिष्ट, नारायण शैशिव, जिकरिया इस्लाम, मुजाहिर रजा, शफीक जान, समय श्रीवास्तव, जय ओडेड्रा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: इस खिलाड़ी पर करोड़ों खर्च कर सकती है CSK! जानें ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी के बारे में सबकुछ
भारत की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा.
ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: सुपरमैन बनकर पकड़ा कैच, लेकिन अंपायर ने फिर भी दिया नॉट आउट, जानें क्या कहते हैं ICC का नियम
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines