India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाना है। भारत और बांग्लादेश इस सीरीज के लिए दम-खम दिखाने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हालांकि भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच 24 साल पहले, पहला टेस्ट मैच खेला गया था।
कब खेला गया पहला टेस्ट मैच?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मैच 10 से 13 नवंबर के बीच ढाका में खेला गया था। इस मैच में भारत ने सौरव गांगुली की अगुवाई में भाग लिया था। भारत ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 429 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में बांग्लादेश 91 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने 64 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था।
हेड टू हेड
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 13 टेस्ट मैच खेले गए हैं। बांग्लादेश अब तक भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। भारत ने कुल 11 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारत अभी भी बांग्लादेश से काफी मजबूत टीम है।
बांग्लादेश के हौसले बुलंद
बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की खेली गई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तानी सरजमीं पर खेली गई सीरीज में बांग्लादेश ने पाक को 2-0 से हार का स्वाद चखाया था। ऐसे में भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी इस टीम के हौसले बुलंद है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती भारी भी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: केकेआर के इस गेंदबाज ने दलीप ट्रॉफी में फिर मचाई तबाही, रफ्तार से किया बल्लेबाजों को गिरफ्तार
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
19 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines