6 गेंद में छह विकेट लेने के कारनामे के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन अगर हम आपको ऐसे गेंदबाज की कहानी सुनाएं जिसने एक ओवर में 8 बार स्टंप गिरा डाले हों तो! जी हां यह सच है। हालांकि यह ‘चमत्कार’ करने के बावजूद उस गेंदबाज के खाते में महज 3 विकेट ही आए। ऐसा रिकॉर्ड जो करीब 150 साल होने के बावजूद भी टूट नहीं सका। चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं। इंग्लैंड के एक क्रिकेटर थे सैमी वुड्स (Samuel Moses James Woods)। गजब के खिलाड़ी। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि रग्बी और हॉकी के भी शानदार खिलाड़ी थे।
सैमी की खास बात यह भी थी कि वह न सिर्फ इंग्लैंड के लिए खेले बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी रहे। उनके बारे में कहा जाता था कि वह बहुत ही विस्फोटक बल्लेबाज थे। साथ ही तेज गेंदबाज और गजब के फील्डर भी। वुड्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया की ओर से किया। मगर पढ़ाई के लिए वह इंग्लैंड चले गए और धीरे-धीरे ससेक्स की टीम से जुड़ गए। ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए वुड्स 16 साल की उम्र में इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे। कॉलेज की ओर से खेलते हुए उन्होंने 23 मैच खेले, जिनमें सिर्फ 2 में ही हार मिली। 1888 में डेब्यू करने के बाद दो टीमों से खेलने के बावजूद उन्होंने करियर में सिर्फ 6 टेस्ट मैच ही खेले।
एक ओवर में 8 स्टंप
1880 के दशक में कॉलेज की ओर से खेलते हुए सैमी वुड्स ने एक अनोखा कारनामा कर दिया था। उन्होंने लगातार 8 ओवर में 8 बार स्टंप गिरा डाले, लेकिन उनके खाते में सिर्फ 3 ही विकेट आए। दरअसल शुरुआती 3 गेंद स्टंप पर तो लगी, लेकिन सभी नो-बॉल करार दे दी गई। चौथी गेंद भी स्टंप पर ही लगी और इस बार उनके खाते में विकेट आ गया। पांचवीं गेंद स्टंप से तो टकराई लेकिन बेल्स नहीं गिरीं। इस वजह से फिर उन्हें विकेट नहीं मिला। इसके बाद छठी और सातवीं गेंद पर उन्होंने फिर अपनी टीम के लिए विकेट हासिल किया। आठवीं गेंद भी स्टंप से टकराई, लेकिन फिर से बेल्स नहीं गिरीं। इस तरह से एक ओवर में असंभव कारनामा करने के बावजूद उन्हें एक ओवर में 3 ही विकेट मिले।
पहली बार नहीं दिया किस्मत ने धोखा
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं था जब वुड्स ने स्टंप को हिट किया हो और उन्हें विकेट न मिला हो। अपने एक इंटरव्यू में खुद उन्होंने बताया था कि डलविच कॉलेज के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने एक ओवर में तीन बार स्टंप हिट किए, लेकिन बेल्स नहीं गिरे। यही नहीं गेंद स्टंप से टकराकर बाउंड्री के पार चली गई और विपक्षी टीम को बाइ के चार रन मिल गए।
ये भी पढ़ें : इस क्रिकेटर के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल
ये भी पढ़ें: न कोई रन बनाया..न विकेट चटकाया..न ही लिया कैच, फिर भी बन गया मैन ऑफ द मैच
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines