Rahul Dravid hits 3 consecutive sixes: टेस्ट और वनडे में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ महान बल्लेबाजों में से एक हैं। द्रविड़ ने टेस्ट की तरह ही वनडे में भी दस हजार से ज्यादा रन बनाए, लेकिन उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में उतनी तारीफ नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। टेस्ट और वनडे में 24 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले द्रविड़ को अपने पूरे करियर में सिर्फ एक टी-20 मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि उन्होंने इस यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और छोटी सी ही पारी से भी दर्शकों का दिल जीत लिया। द्रविड़ ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में किया था।
द्रविड़ ने लगाई छक्कों की हैट्रिक
मैनचैस्टर में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 165 रन बनाए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए द्रविड़ ने 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। उनकी पारी की खासियत यह रही कि उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर समित पटेल की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए। द्रविड़ की पर्सिनैलिटी देखकर फैन्स को उनसे ऐसी पारी की उम्मीद कम ही थी। भारतीय पारी का 11वां ओवर डालने आए समित की चौथी बॉल पर द्रविड़ ने मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री पार भेजा। द्रविड़ ने इस ओवर की आखिरी गेंद को स्लॉग स्वीप करके मिडविकेट के ऊपर से भेजा। हालांकि भारत इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सका। इंग्लैंड ने भारत से मिले 166 रनों के टारगेट को सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टीम इंडिया नहीं जीत पाई एक भी मैच
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से पहले टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें द्रविड़ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। यही वजह है कि उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें बाद में वनडे और टी-20 सीरीज में भी खेलने का मौका मिला। यहां उन्होंने सभी पांच वनडे और एकमात्र मैच खेले। हालांकि टीम इंडिया के लिए यह दौरा एक बुरा सपना साबित हुआ, जहां टीम पूरे दौरे में एक भी मैच नहीं जीत सकी। इस टूर के बाद द्रविड़ ने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि इसके बाद द्रविड़ आईपीएल में जरूर खेले।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
42 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
54 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines