ईशांत शर्मा ने जब अपनी स्पीड से कंगारू बल्लेबाजों को जमकर 'डराया', कर दी बोलती बंद

Ishant Sharma: 6 फुट पांच इंच के भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाना जाता है। उनके सामने जब भी ऑस्ट्रेलिया टीम आती थी, तब-तब उनका बेस्ट प्रदर्शन देखने को मिलता था।

Ishant Sharma

Ishant Sharma

Ishant Sharma: भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। ईशांत आखिरी बार नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में खेलते नजर आए थे। उनके बाहर होने की वजह फिटनेस और खराब फॉर्म है। इसकी वजह से उन्हें इस साल दिल्ली की रणजी टीम में भी मौका नहीं मिला है। ईशांत की अब टेस्ट टीम में शायद ही एंट्री हो। ईशांत बेशक टीम में ना हों, लेकिन छह फुट पांच इंच का यह तेज गेंदबाज अपनी स्पीड के दम पर करियर में कई बार वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को परेशान कर चुका है।

विज्ञापन

जब ईशांत ने पोंटिंग को जमकर ‘रुलाया’

ईशांत सबसे पहले सुर्खियों में 2008 में आए, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के खिलाफ अपने करियर का सबसे यादगार स्पेल डाला। पर्थ में खेले गए इस मैच में 19 साल के युवा ईशांत ने पोंटिंग को जमकर परेशान किया। दिग्गज बल्लेबाज पोंटिंग के पास ईशांत की गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन

यहां ईशांत गेंद को दोनों तरफ मूव कराकर कंगारू कप्तान को लगातार परेशान कर रहे थे। ईशांत को उनकी आक्रामक गेंदबाजी का इनाम भी मिला और उन्होंने पोंटिंग को दो बार आउट किया, जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान दोनों ही बार स्लिप में कैच आउट हुए। फैंस आज भी ईशांत की इस तूफानी गेंदबाजी को नहीं भूले हैं। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि इस मैच को भारतीय टीम 72 रनों से जीतने में सफल रही थी।

विज्ञापन

जब स्टीव स्मिथ के लिए सिरदर्द बने ईशांत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 की घरेलू टेस्ट सीरीज में ईशांत ने बेंगलुरु टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जमकर परेशान किया था। ईशांत ने स्मिथ के खिलाफ लगातार बाउंसर गेंदें फेंकी, जिसकी वजह से वो ठीक से बैटिंग नहीं कर पा रहे थे।

इसको लेकर ईशांत ने मैच खत्म होने के बाद बताया था कि वो स्मिथ को असहज करने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय तेज गेंदबाज ने यहां स्मिथ की नकल उतारकर उनका मजाक भी उड़ाया था। इस रोमांचक मैच में भारत को 75 रनों से जीत नसीब हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ