Asia Cup 2025 की ट्रॉफी भारत को कब और कैसे मिलेगी? सामने आया बड़ा अपडेट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्ज जमाया था. हालांकि फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली थी. मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए थे. लेकिन अब ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

cricket News (10)
विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताब को अपने नाम भी किया. लेकिन भारतीय टीम को एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं मिली. भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए थे. एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को खेला गया था. टूर्नामेंट को खत्म हुए लगभग 20 दिन हो गए हैं. लेकिन अब तक भारत को इस सीजन ट्रॉफी नहीं मिली है.

कहां हैं एशिया कप की ट्रॉफी?

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद मोहसिन नकवी का भी बहिष्कार किया और उनसे ट्रॉफी नहीं ली. इसके बाद मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी को एशियन क्रिकेट काउंसिल के कार्यालय में रख दिया गया. क्रिकबज के मुताबिक मोहसिन ने एसीसी के कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि उनकी इजाजत के बिना ट्रॉफी को कार्यालय के बाहर नहीं ले जाया जाएगा.

विज्ञापन

कब और कैसे मिलेगी ट्रॉफी

30 सितंबर को दुबई में हुई एसीसी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में यह फैसला लिया गया था कि एसीसी के अंतर्गत आने वाले पांच टेस्ट खेलने वाले देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस अनसुलझे मुद्दे पर पर चर्चा करेंगे और किसी नतीजे तक पहुंचेंगे. ये बैठक अगले महीने की शुरुआत में हो सकती है. हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि मोहसिन इस मीटिंग का हिस्सा बनेंगे या नहीं? उन्होंने वार्षिक आम बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था. होने वाली आगामी मीटिंग में साफ हो जाएगा कि ट्रॉफी भारत को कब और कैसे मिलेगी. फिलहाल बीसीसीआई ने ट्रॉफी पर कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ