ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। पिछले दिनों घरेलू मैदान पर भी पाकिस्तानी टीम का न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, ट्राएंगुलर सीरीज में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। अब पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही राउंड में बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को 29 साल बाद आईसीसी ने अपने किसी इवेंट की मेजबानी दी थी, लेकिन टीम की हार ने पाकिस्तानी प्रशंसकों को निराश कर दिया। हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर कप्तान मोहम्मद रिजवान और हेड कोच आकिब जावेद हैं, दोनों की पाकिस्तान में जमकर आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़ें:Punjab: फर्जी आदेश पर 57 कर्मचारियों का ट्रांसफर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेटर; जानें मामला
लोगों को रिजवान का कप्तानी स्टाइल रास नहीं आ रहा, टीम चयन से लेकर मैदान में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान ओपनर इमाम उल हक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे रिजवान की कप्तानी को लेकर कुछ खुलासे कर रहे हैं। यह वीडियो एक पॉडकास्ट से बातचीत का है, जिसमें इमाम कहते दिख रहे हैं कि रिजवान धार्मिक प्रवृत्ति के हैं, टीम को भी उसी रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
यह भी पढ़ें:हरियाणा में बोर्ड की नकल रहित व्यवस्था फेल, पहले ही दिन नूंह के सेंटर से 12वीं का पेपर लीक
इमाम रिजवान की मैदान के बाहर की कुछ आदतों के बारे में भी बात करते हैं। दिलचस्प जानकारी शेयर किए जाने वाला यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। दरअसल इमाम को ‘Ultra Edge’ पॉडकास्ट पर इनवाइट किया गया था। एपिसोड के दौरान उन्होंने ड्रेसिंग रूम को लेकर भी चर्चा की। उनसे जब टीम लीडर को लेकर सवाल किए गए तो मुस्कुराने लगे थे। इमाम ने कहा कि वे किसका नाम लें, आपस में सब लड़ रहे हैं?
कमरों में सफेद चादरें बिछाते हैं रिजवान
इमाम ने बाद में रिजवान की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि रिज्जी (रिजवान) होटल के कमरों में न केवल नमाज की व्यवस्था करते हैं, बल्कि सबको इकट्ठा भी करते हैं। वे सफेद चादरें बिछाते हैं, इस दौरान कमरों में गैर मुस्लिमों की एंट्री बैन होती है। यहां तक कि वे नमाज के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाते हैं। वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अपने शर्मनाक प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान न्यूजीलैंड और भारत से हार के बाद ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुका है। दो मुकाबले हारने के बाद अब पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा, देखने वाली बात होगी कि टीम कैसा प्रदर्शन करेगी?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines