हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

भारत में कितने बजे शुरू होगी India vs England टेस्ट सीरीज, नोट कर लीजिए टाइम टेबल

विज्ञापन

India vs England: भारतीय टीम शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी। टीम इंडिया कई साल बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भाग लेगी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है, जिसमें ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आईपीएल के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को भारत में कितने बजे से देखा जा सकता है।

20 जून से सीरीज का आगाज

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। ये सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जोकि 4 अगस्त तक चलेगी। भारतीय समयानुसार सीरीज के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले हैं। जबकि 3 बजे टॉस होगा। ये सीरीज दोनों देशों के लिए अहम है। क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में ये सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए जोर लगा देंगी।

क्रिकबज की मानें तो इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी। जबकि टीवी पर इस मुकाबले को सोनी पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

शुभमन के लिए अग्निपरीक्षा

भारतीय टीम की कमान पहली बार शुभमन गिल संभालेंगे। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। ऐसे में उनकी कप्तानी के अलावा गिल की बल्लेबाजी पर भी सभी की निगाहें होने वाली हैं। इंग्लैंड की पिच पर भारतीय बल्लेबाज कैसी बल्लेबाजी करते हैं। इसपर भी फैंस कड़ी नजर रखने वाले हैं। वहीं इस सीरीज में शार्दुल ठाकुर, करुण नायर की वापसी हुई है।

इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola