---विज्ञापन---

मोहम्मद सिराज को किस नाम से बुलाती है इंग्लैंड की टीम? स्टूअर्ट ब्रॉड ने कर दिया बड़ा खुलासा

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड क्रिकेट टीम किसी और नाम से संबोधित करती है। इसका खुलासा स्टूअर्ट ब्रॉड ने किया है।

---विज्ञापन---

IND vs ENG: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। भारत में सिराज का वैसे तो कई निक नेम है। उन्हें मियां भाई और DSP सिराज के नाम से संबोधित किया जाता है। लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम उन्हें किसी और निक नेम से बुलाती है। इसका खुलासा स्टूअर्ट ब्रॉड ने किया है।

सिराज को इस नाम से बुलाती है इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने सिराज के निक नेम पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इंग्लैंड की टीम खासकर बेन डकेट उन्हें किस नाम से बुलाती है? ब्रॉड ने बताया कि इंग्लैंड टीम सिराज को Mr Angry कहकर बुलाती है। दरअसल सिराज मैदान पर जोशीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह विकेट लेकर विरोधी टीम पर गरज उठते हैं। इसलिए उन्हें इंग्लैंड की टीम Mr Angry नाम से बुलाती है।

---विज्ञापन---

सिराज का शानदार सफर

सिराज ने भारत के लिए इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। वह 9 पारियों में 18 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट भी चटकाए थे। इसके अलावा ओवल में खेले जा रहे पांचवें मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। खास बात ये है कि सिराज भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में सभी मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया है। उनके वर्कलोड की तारीफ अब चारों ओर हो रही है। अपने वर्कलोड पर बात करते हुए सिराज ने कहा था कि वह देश के लिए एक भी मुकाबला मिस नहीं करना चाहते हैं।

First published on: Aug 03, 2025 06:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola