Tilak Verma: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम की हार की एक बड़ी वजह बने। जब टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, तब तिलक बहुत धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। वो बाउंड्री मारने में भी नाकाम रहे।
तिलक वर्मा ने 23 गेंदों में सिर्फ 25 रन बनाए, जिसमें सिर्फ दो चौके शामिल थे। उनकी धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए मुंबई की टीम ने उन्हें 19वें ओवर में रिटायर्ड आउट कर दिया। इसके बाद उनकी जगह मिचेल सेंटनर बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, इसके बावजूद मुंबई की टीम मैच नहीं जीत सकी। ध्यान देने वाली बात यह है कि “रिटायर्ड आउट” तब होता है जब खिलाड़ी को रणनीति के तहत बाहर बुलाया जाता है, जबकि “रिटायर्ड हर्ट” तब होता है जब खिलाड़ी चोट के कारण मैदान छोड़ता है।
रिटायर्ड आउट क्या होता है?
क्रिकेट में अगर कोई बल्लेबाज बिना आउट हुए, खुद या कप्तान के कहने पर मैदान छोड़ देता है, तो उसे रिटायर्ड आउट कहा जाता है। इस स्थिति में अंपायर उसे आउट नहीं देता, लेकिन वो फिर भी वापस ड्रेसिंग रूम चला जाता है। जब ऐसा होता है, तो वह बल्लेबाज दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकता और उसके स्कोर के आगे “आउट” लिखा जाता है। इसे एक रणनीतिक फैसला माना जाता है, न कि चोट या कोई इमरजेंसी की वजह से मैदान छोड़ना।
रिटायर्ड हर्ट क्या होता है?
क्रिकेट में अगर कोई बल्लेबाज चोट लगने, बीमार होने या किसी मजबूरी की वजह से मैदान छोड़ता है, तो उसे रिटायर्ड हर्ट कहा जाता है। इस हालात में बल्लेबाज अंपायर को अपनी परेशानी बताकर ड्रेसिंग रूम जा सकता है।
अच्छी बात ये होती है कि रिटायर्ड हर्ट खिलाड़ी बाद में दोबारा बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन तभी जब या तो टीम का कोई विकेट गिर जाए या फिर कोई और खिलाड़ी रिटायर्ड हो जाए। यानी वह कभी भी नहीं आ सकता, एक सही समय का इंतजार करना होता है।
रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में क्या फर्क होता है?
रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में सबसे बड़ा फर्क यह है कि:
- रिटायर्ड हर्ट होने वाला बल्लेबाज बाद में फिर से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर लौट सकता है।
- लेकिन रिटायर्ड आउट होने वाला बल्लेबाज दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकता।
जैसे इस मैच में तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट हुए, तो वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकते थे। यही दोनों के बीच का सबसे अहम अंतर है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
1 hr ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
2 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
3 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
3 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
4 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
4 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
5 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines