क्या है Ranji Trophy 2025 की प्राइज मनी? जीतने वाली टीम होगी मालामाल
Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब अपने नाम करने वाली टीम को करोड़ों रुपये मिलेंगे। साथ ही रनर अप टीम भी मालामाल हो जाएगी।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Prize money of Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में कुल 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद अब सेमीफाइनल की जंग 17 फरवरी से शुरू होगी। इस बार चार मजबूत टीमों ने जगह बनाई है। रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतने वाली टीम मालामाल होगी। जबकि फाइनल हारने वाली टीम को भी करोड़ों रुपये मिलेंगे।
रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतने वाली टीम को 5 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं, जबकि रनरअप टीम को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल में भी जगह बनाने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई, विदर्भ,केरल और गुजरात ने जगह बनाई है। मुंबई अब तक 42 बार चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी है। मुंबई ने पिछला सीजन भी जीता था। ग्रुप B में रहते हुए गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात और केरल के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 17 फरवरी से नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि मुंबई और विदर्भ के बीच होने वाला मुकाबला 17 फरवरी से ही नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।
Ajinkya Rahane, dropped from the Test side after a solid WTC 2023 final and struggling in IPL 2024, is proving his worth again. Backed by KKR, he’s shining across formats. Now century in the Ranji Trophy Quarter Final .#RanjiTrophy | #AjinkyaRahane pic.twitter.com/VJ796ucQzr
— Harsh 17 (@harsh03443) February 11, 2025
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में भारत के कुछ स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे। जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया था। लेकिन अब उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल कर लिया गया है। जायसवाल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। ऐसे में जायसवाल अब मुंबई के लिए सेमीफाइनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: