Sourav Ganguly on Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह अब भारत के लिए टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हालांकि रोहित वनडे प्रारूप में भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे। रोहित के संन्यास के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस विषय पर सौरव गांगुली ने भी बड़ा बयान दिया है।
क्या बोले सौरव गांगुली?
सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट किसी भी खिलाड़ी का निजी फैसला होता है और रोहित ने सही समय पर यह कदम उठाया है। गांगुली ने कहा कि रोहित ने भारत के लिए लंबे समय तक शानदार क्रिकेट खेला है और अब उन्हें अपने भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी जानी चाहिए। गांगुली ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर कोई हैरानी नहीं है कि रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते। उन्होंने रोहित के करियर को शानदार बताया और कहा कि उन्हें अपने खेल पर गर्व होना चाहिए।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला था। हालांकि, दोनों मौकों पर टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
ऐसा रहा है करियर
अगर उनके टेस्ट करियर की बात करें तो रोहित ने कुल 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 40.57 रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं।
हाल के समय में रोहित की फॉर्म कुछ खास नहीं रही थी। पिछले तीन टेस्ट सीरीज की 15 पारियों में उन्होंने सिर्फ 164 रन ही बना पाए। इसके अलावा, उनकी कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
45 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines