Shubman Gill: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर शानदार खेल दिखा रही है। हालांकि अब तक खेले गए 3 मैचों में टीम इंडिया को 2 मुकाबले में हार और 1 मैच में जीत मिली है। 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत हासिल की। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रंजेटेशन में भाग लिया। जहां पर उन्होंने हार का असली कारण भी बताया है।
क्या बोले शुभमन गिल?
लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि बेहद गर्व है। पांच दिनों तक कड़ी मेहनत के बाद आखिरी सेशन, आखिरी विकेट और अपनी मेहनत पर मुझे बहुत गर्व है। मैं लक्ष्य का पीछा करने को लेकर काफी आश्वस्त था। काफी बल्लेबाजी बाकी थी, इसलिए मैं काफी आश्वस्त था, लेकिन जिस तरह से इंग्लैंड ने लगातार आक्रमण किया, हम अपने शीर्ष क्रम में शायद कुछ 50 रनों की साझेदारियां करना चाहते थे, हम ऐसा नहीं कर पाए और उन्होंने हमसे बेहतर खेला।
उन्होंने आगे कहा कि एक समय हमने सोचा कि अगर हम 80-100 रनों की बढ़त बना लेते हैं तो यह हमारे लिए बहुत अहम हो सकता है, क्योंकि हम जानते थे कि इस विकेट पर पांचवें दिन 150-200 रनों का पीछा करना इतना आसान नहीं होगा, इसलिए हम सोच रहे थे कि अगर हम 80 रनों की बढ़त बना लेते हैं तो हम अच्छी स्थिति में होंगे।
ऐसा था मैच का हाल
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने भी 387 रन बनाए। भारत की ओर से पहली पारी में केएल राहुल ने 100 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 170 रनों पर ही सिमट गई और इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines