---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ZIM: पहली सीरीज जीतने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों को दिया श्रेय

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहली सीरीज जीती. तीसरे मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली सीरीज अपने नाम की. ये सीरीज इसलिए खास बन गई, क्योंकि भारत को इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार 3 सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा. जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद अय्यर ने क्या कहा? आइए जानते हैं.

अय्यर ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ियों को श्रेय दिया और कहा “जैसा कि हमने देखा कि वे कितने निडर हैं, वे युवा खिलाड़ियों का एक समूह हैं जिन्होंने मैदान पर जबरदस्त ऊर्जा और इरादा दिखाया है, खासकर जब आप लगातार मैच खेलते हैं. कप्तान के तौर पर और एक टीम के तौर पर मुझे ऐसी ही ऊर्जा की जरूरत होती है, और उन्होंने आज भी लगातार मैचों में इसे बखूबी निभाया. तो, जिम्बाब्वे में सीरीज जीतना मेरे लिए एक खास एहसास है. शानदार जीत, 3-0. तो यह एक खास पल होगा.”

---विज्ञापन---

भारत ने इस तरह जीती सीरीज

भारतीय टीम ने पहले ही मैच से शानदार वापसी की और बता दिया कि वह इस सीरीज को हर कीमत पर अपने नाम करने वाले हैं. भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा मैच 90 रनों से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. वहीं, 26 जुलाई को खेले गए मुकाबले में भारत ने 35 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज पर क्लीन स्वीप कर लिया. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

First published on: Jul 26, 2026 10:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola