अक्षर पटेल के हैट्रिक बॉल ड्रॉप कैच के बारे में रोहित शर्मा ने क्या कहा?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ आसान कैच छोड़ दिया था। उनकी वजह से अक्षर हैट्रिक लेने से चूक गए थे। अब हिटमैन ने इस कैच की चर्चा की है।

Team india (27)

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। दुबई में खेले गए इस मैच को भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में अक्षर पटेल हैट्रिक लेने से चूक गए। रोहित शर्मा ने अक्षर के ओवर में एक आसान कैच छोड़ दिया था, जिसकी वजह से अक्षर अपनी हैट्रिक नहीं ले पाए थे। अब रोहित शर्मा ने अक्षर के ओवर में कैच छोड़ने के बाद बयान दिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रोहित ने 9वां ओवर करने के लिए अक्षर पटेल को गेंद दी। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर ही तंजीद हसन को चलता किया। तीसरी गेंद पर भी उन्होंने मुश्फिकुर रहीम को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। वहीं चौथी गेंद पर अक्षर ने जाकेर अली को लगभग आउट ही कर दिया था। लेकिन स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने जाकेर अली का आसान कैच छोड़ दिया। रोहित की वजह से अक्षर इस मैच में हैट्रिक नहीं ले पाए।

विज्ञापन

हालांकि मैच के बाद रोहित शर्मा ने इस कैच पर बात की और मजाकिया अंदाज में कहा कि कल अक्षर को डिनर पर ले जाऊंगा यह एक आसान कैच था, मुझे इसे ले लेना चाहिए था।

जाकेर अली का कैच छोड़ने के बाद रोहित शर्मा की टीम को बांग्लादेश को जल्द ऑलआउट करने का सपना भी टूट गया, क्योंकि जाकेर ने इस मैच में 114 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। जब ये कैच छूटा था तब बांग्लादेश का स्कोर 35/5 था।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

बांग्लादेश ने जाकेर की अर्धशतकीय पारी और तौहीद ह्रिदोय की 100 रनों की पारी के दम पर 49.4 ओवर में 228 रन बनाए थे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 46.3 ओवर में 231/4 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने 129 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ