WestIndies star Cricketer Accused Of Sexual Harassment: ‘उसने पैंट खोली और जो चाहा वो किया..’ यह कहना है कि एक पीड़िता की मां का, जो वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर पर बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में से एक है। 11 महिलाओं ने ऐसे आरोप लगाए हैं। कथित तौर पर यह क्रिकेटर गुयाना से है। मामला दो साल पुराना है। 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच यह मामला सामने आया था। टेस्ट सीरीज को वेस्टइंडीज ने जीता था और वापस लौटने पर उस क्रिकेटर का हीरो जैसा स्वागत हुआ था।
मेरी बच्ची तब से पहले जैसी नहीं रही
पीड़ितों के एक परिवार के सदस्य ने कैयेट्यूर न्यूज से विशेष रूप से बातचीत में कथित तौर पर 3 मार्च, 2023 को न्यू एम्स्टर्डम, बर्बिस में एक निवास पर हुई घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी परिवार का परिचित था और उसने उनकी बेटी का विश्वास जीत लिया था। घटना के दिन क्रिकेटर ने कथित तौर पर युवती को उसके वर्किंग पैलेस से पिक किया था। युवती ने घर पर फोन कर उस क्रिकेटर के साथ जाने की बात कही थी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर उस युवती को एक मकान में ले गया और युवती के कपड़े जबरन उतार दिए और उसका यौन शोषण किया। मेरी बच्ची तब से पहले जैसी नहीं रही। उस दिन से वह टूट चुकी है।
विचाराधीन क्रिकेटर गुयाना से
कैरिबियन स्थित स्पोर्ट्समैक्स टीवी की एक वीडियो रिपोर्ट के अनुसार , विचाराधीन क्रिकेटर गुयाना से है और वर्तमान राष्ट्रीय टीम का हिस्सा है। वीडियो रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेटर पर 11 महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट (CWI) ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। गुयाना के अखबार कैयेटूर स्पोर्ट्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक किशोरी समेत 11 महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बात की है। बाद में जारी वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ी और उसके कार्यों को छिपाने के भी कथित रूप से काफी प्रयास किए गए हैं।
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने कहा-जानकारी नहीं
स्पोर्ट्समैक्स टीवी ने जब इस मामले में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया। रिपोर्ट में सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष किशोर शालो के हवाले से कहा गया है, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं।
दो साल पहले कथित पीड़ितों में से एक ने वकील निगेल ह्यूजेस से संपर्क किया था। वकील निगेल ह्यूजेस के अनुसार, आरोपी खिलाड़ी वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा था, जिस टीम ने जनवरी 2024 में ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
19 mins agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
7 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
7 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
8 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
9 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
9 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
10 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines