West Indies vs Pakistan 3rd ODI: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच अब वनडे सीरीज खत्म हो गई है। सीरीज का तीसरा मैच त्रिनिदाद में खेला गया। तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। वहीं हार के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान गेंदबाजों पर ठीकरा फोड़ते हुए नजर आए।
हार के बाद क्या बोले रिजवान?
सीरीज और तीसरे वनडे में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा “हमें समझ आ गया था कि इस पिच पर चार पारियों वाला टेस्ट मैच होने के बाद ये तीसरा मैच खेला जा रहा। आखिरी 10 ओवरों में जो लय बनी, उसने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया क्योंकि पहले 40 ओवरों तक हम बढ़त बनाए हुए थे। हमें लगा था कि यहां 220 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसका श्रेय उन्हें जाता है। शाई होप ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्ले का किनारा उनके पक्ष में गया। होप ने अच्छी बल्लेबाजी की और कुछ अच्छे शॉट खेले।”
आगे रिजवान ने कहा “अयूब और सलमान गेंदबाजी कर रहे थे। हमें लगा कि अबरार आकर गेंदबाजी करेंगे। लेकिन होप ने अच्छी बल्लेबाजी की और इसलिए वह अपने ओवर पूरे नहीं कर पाए। सील्स अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने पूरी सीरीज में हमें परेशान किया। हमें साझेदारियों की जरूरत थी और कुछ समय बिताने की जरूरत थी।”
महज 92 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तान
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 294 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने 120 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 29.2 ओवर में महज 92 रनों पर ढेर हो गई।
ये भी पढ़ें:-‘पूरी दुनिया को लगा मैं पागल हूं….’ संजीव गोयनका ने किस बात को लेकर दिया ऐसा बयान
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
5 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
6 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
8 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
9 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines