WI vs AUS: आंद्रे रसेल को आखिरी इंटरनेशनल मैच में मिला खास तोहफा, ऐसा रहा प्रदर्शन

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच जमैका में खेला जा रहा है। ये दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का आखिरी इंटरनेशनल मैच हैं, जिसमें रसेल ने 36 रनों की पारी खेली।

Andre Russell

Andre Russell

West Indies vs Australia 2nd T20I: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट के बाद अब सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का दूसरा मैच जमैका में खेला जा रहा है। ये वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का आखिरी इंटरनेशनल मैच भी है। मैच की शुरुआत से पहले आंद्रे रसेल को स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर मिला। वहीं उनको वेस्टइंडीज क्रिकेट की तरफ से एक खास तोहफा भी दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

आंद्रे रसेल को आखिरी मैच में मिला खास तोहफा

टी20 सीरीज से पहले ही आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रसेल अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इस मैच में रसेल को वेस्टइंडीज क्रिकेट की तरफ से स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर के साथ एक बल्ले के जैसी गिटार भी दी गई। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाकर मैदान पर रसेल का स्वागत किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

आखिरी मैच में ऐसा रहा प्रदर्शन

इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं आंद्रे रसेल ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 4 शानदार छक्के निकले।

विज्ञापन

ऐसा रहा रसेल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए 56 वनडे, 86 टी20 और महज 1 टेस्ट मैच खेला। वनडे में बल्लेबाजी करते हुए रसेल ने 1034 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए 70 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा टी20 में बल्लेबाजी करते हुए 1122 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 61 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ