West Indies vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। डब्ल्यूटीसी फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी ये पहली टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जा रहा है। पहले ही दिन वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की एक न चली। जिसके चलते पूरी कंगारू टीम पहले ही दिन ऑलआउट हो गई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में 30 साल के बाद वेस्टइंडीज के सामने इतना कम स्कोर बनाया है।
180 रन सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
बारबाडोस में पहले दिन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। दोनों टीमों के मिलाकर पहले दिन 14 विकेट गिरे थे। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 180 रनों पर सिमट गई थी। 30 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वेस्टइंडीज के सामने टेस्ट मैच की पहली पारी में इतना कम स्कोर बनाया है।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उम्सान ख्वाजा ने 47 और कप्तान पैट कमिंस ने 28 रन की पारी खेली थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे।
वेस्टइंडीज की शानदार गेंदबाजी
वेस्टइंडीज की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा शमर जोसेफ को 4 सफलता मिली। वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान वेस्टइंडीज की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज को 57 रन के अंदर 4 झटके लग चुके थे। अभी भी वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया से 123 रन पीछे है।
ये भी पढ़ें:- Exclusive: पृथ्वी शॉ का करियर कैसे हो गया ‘तबाह’? स्टार खिलाड़ी ने खुद तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines