News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
West Indies vs Australia 1st Test: इन दिनों क्रिकेट फैंस को टेस्ट मैचों का रोमांच देखने को मिल रहा है। जहां टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। मैच में 2 दिन का खेल खत्म हो चुका है और दोनों दिन तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। बारबाडोस की पिच पर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए, जिसके चलते 2 दिन के अंदर ही 24 विकेट गिर गए।
दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 190 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाई होप ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान रॉस्टन चेस ने 44 रन बनाए थे। वहीं अल्जारी जोसेफ ने आखिर में 20 गेंदों पर 23 रन की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। वहीं कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ब्यू वेबस्टर ने 2-2-2 विकेट हासिल किए थे। जबकि एक विकेट स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन को मिला था।
WICKET! You can’t keep Jayden Seales out of the action!#WIvAUS | #FullAhEnergy pic.twitter.com/VVGxKBMZQi
— Windies Cricket (@windiescricket) June 26, 2025
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए एकबार फिर से ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। दूसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने टॉप-4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। सैम कोंस्टास 5 रन, उस्मान ख्वाजा 15 रन, कैमरून ग्रीन 15 रन और जोश इंगलिस 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 92 रन बना लिए थे। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेडेन सील्स, शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ और जस्टिन ने 1-1-1-1 विकेट हासिल किया।
Thoughts on Day2️⃣?#WIvAUS #FullAhEnergy pic.twitter.com/C0vFTJSbc5
— Windies Cricket (@windiescricket) June 26, 2025
मैच के पहले दिन पहली ही पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 रनों पर ढेर हो गई थी। अभी तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। पहले दिन वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करे हुए जेडेन सील्स ने 5 और शमर जोसेफ ने 4 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, पूर्व कप्तान को नहीं मिला मौका
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।