West Indies vs Bangladesh: वेस्टइंडीज घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने वाला है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। दिग्गज खिलाड़ी जेसन होल्डर को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। क्रैग ब्रैथवेट को टीम की कमान सौंपी गई है।
चोट से उबर रहे हैं होल्डर
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए जेसन होल्डर को नहीं चुना गया है। वह फिलहाल कंधे में लगी चोट से उबर नहीं पाए हैं। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ की टीम में वापसी हुई है। वह फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर होने से पहले जोसेफ टीम के उपकप्तान थे उनकी जगह पर चयनकर्ताओं ने जोशुआ द सिल्वा को उपकप्तान चुना था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने जोशुआ डी सिल्वा को उपकप्तान बरकरार रखा है।
वहीं बांग्लादेश ने भी अपनी दल का ऐलान कर दिया है। नजमुल हुसैन शांतो को भी कप्तानी दी गई है। जबकि मुश्फिकुर रहीम को इस सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैच की वनडे सीरीज में चोट लग गई थी।
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (उप-कप्तान), एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, एंडरसन फिलिप, केमर रोच, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर, जोमेल वार्रिकन।
बांग्लादेश टेस्ट टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल्लाह हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, माहिदुल इस्लाम अंकोन, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, शौरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, हसन मुराद।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम के आगे ढेर हुए अफ्रीकी शेर, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines