West Indies Cricket Team के खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में तो धूम मचाते हुए नजर आते हैं, लेकिन ये टेस्ट मैच में क्यों फ्लॉप रहते हैं। ये सवाल क्रिकेट फैंस के मन में अमूमन उठता ही है। लोगों का मानना होता है कि इसके पीछे शोहरत और पैसा ही सबसे बड़ी वजह है। लेकिन, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आंद्रे रसेल ने बताया है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि वेस्टइंडीज के क्रिकेटर टेस्ट मैच के बजाय टी20 क्रिकेट पर ही ध्यान देते हैं।
क्या बोले आंद्रे रसेल
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस सवाल के जवाब में कहा कि ‘युवा क्रिकेटर अब टेस्ट क्रिकेट खेलने में रुचि नहीं रखते हैं और इसके पीछे पैसा कोई मुद्दा नहीं है। मैं हमेशा वेस्टइंडीज के अन्य बल्लेबाजों को देखकर उत्साहित रहता हूं, खासकर जब वे लगातार बाउंड्री मार रहे होते हैं। जब तक आप अपने देश के बाहर अनुबंधों से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, मुझे लगता है कि वे उस अवसर का लाभ उठाएंगे, लेकिन हर कोई बड़े मंच पर खेलना चाहता है। इसलिए, अगर टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मंच आता है, तो मुझे पता है कि युवा खिलाड़ी खेलने में खुश होंगे। मुझे नहीं लगता कि ये पैसे या इस तरह की किसी चीज के बारे में सोचते हैं।
टेस्ट क्रिकेट से क्यों दूर हुए रसेल
आंद्रे रसेल खुद भी वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन, जेसन होल्डर और काइल मेयर्स ने भी क्रिकेट वेस्टइंडीज के केंद्रीय अनुबंधों को ठुकरा दिया था। हालांकि, इन खिलाड़ियों ने खुद को टी20 मैच के लिए उपलब्ध बताया था। आंद्रे रसेल ने इस पर कहा कि पैसा कोई मुद्दा नहीं है। अनुबंध से जुड़ना न जुड़ना अलग-अलग विषय है। लेकिन दुनिया भर में खेली जाने वाली टी20 लीगों की संख्या के कारण युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से दूर हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ने वाले हैं अरशद नदीम, सामने आई बड़ी वजह
रसेल ने खेला है महज 1 टेस्ट मैच
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी लगातार टेस्ट मैच से दूरी बना रहे हैं। खुद आंद्रे रसेल ने ही अब तक अपने करिअर में महज 1 टेस्ट मैच ही खेला है। इसमें वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे, और केवल 2 रन रही बना सके थे। आंद्रे रसेल के अलावा निकोलस पूरन, पॉवेल और किरोन पोलार्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक अपने करिअर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।
ये भी पढ़ें:- भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी बना केन्या क्रिकेट टीम का मुख्य कोच, वर्ल्ड कप को बनाया लक्ष्य
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया में 3-1 के अंतर से सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, इस दिग्गज कप्तान ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines