West Indies Squad Announced: वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. फिलहाल सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम 1-0 से पीछे चल रही है. वहीं भारत दौरे के बाद वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी.
18 अक्टूबर से होगी दौरे की शुरुआत
इस दौरे पर बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 18 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, तो वहीं 27 अक्टूबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा. दोनों सीरीज में शाई होप वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं इस बार वेस्टइंडीज टीम में पहली बार एकीम ऑगस्टे को मौका मिला है, जो वेस्टइंडीज के लिए अंडर-19 में कप्तानी कर चुके हैं.
टीम का ऐलान करने के दौरान हेड डैरन सैमी ने कहा “यह टीम जीत की मानसिकता और मजबूत टीम सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करेगी, जो विश्व कप से पहले सफलता के लिए जरूरी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की हमारी कोशिशों में अहम अंक हासिल करने का एक और मौका है।”
ये भी पढ़ें:-Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की अचानक हो गई टीम में एंट्री, अब बल्लेबाजों को उड़ाएंगे होश
वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाजे, एकीम अगस्टे, जेदिया ब्लेड्स, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, खैरी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड.
वेस्टइंडीज की टी20 टीम
शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाजे, एकीम अगस्टे, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, रेमन सिमंड्स
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
18 अक्टूबर- पहला वनडे
21 अक्टूबर- दूसरा वनडे
23 अक्टूबर- तीसरा वनडे
27 अक्टूबर- पहला टी20
29 अक्टूबर- दूसरा टी20
31 अक्टूबर- तीसरा टी20
ये भी पढ़ें:-Afghanistan vs Bangladesh 1st ODI: राशिद खान का बड़ा धमाका, तोड़ डाला शेन वॉर्न का ये खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines