Afghanistan Cricket Team के लेग स्पिनर राशिद खान की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। इस अफगानी गेंदबाज ने बेहद कम ही समय में अपना नाम क्रिकेट जगत में स्थापित किया है। भारत में भी अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर को खूब पसंद किया जाता है। राशिद खान ने कई मौकों पर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खुद की प्रतिभा को साबित भी किया है। इस बीच एक क्रिकेट मैच में राशिद खान को वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ने 1 ओवर में 5 छक्के जड़े तो फैंस हैरान हो गए हैं।
इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही
इस समय राशिद खान इंग्लैंड की हैंड्रेड लीग में खेल रहे हैं। इसी लीग में वेस्टइंडीज के धाकड़ विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड भी खेल रहे हैं। किरोन पोलार्ड ने ही राशिद खान के ओवर में तबाही मचाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई है। पोलार्ड ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर साउदर्न ब्रेव को 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। एक समय साउदर्न ब्रेव ने 78 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो दिए थे। लेकिन, इसके बाद किरोन पोलार्ड ने हारी हुई बाजी में टीम को जीत दिलाई दी।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics में भारत जीत सकता था 7 और मेडल, देखें कहां पर हो गई चूक
क्या हुआ मैच में
हेंड्रेड लीग में साउदर्न ब्रेव और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में ट्रेंट रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 126 रन बनाए थे। 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउदर्न ब्रेव ने 8 विकेट खोकर ये मैच अपने नाम करक लिया था। साउदर्न ब्रेव की ओर से किरोन पोलार्ड ने 23 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका से सीरीज हारने के बाद अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? देखें अगली सीरीज का शेड्यूल
राशिद खान को जड़ा 5 छक्का
मैच में ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से राशिद खान 14वां ओवर करने आए थे। ओवर की पहली ही गेंद पर पोलार्ड ने डीप मिडविकेट पर शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद पोलार्ड ने लगातार 4 छक्के और जड़े। इस मैच में राशिद खान बेहद महंगे साबित हुए। राशिद खान ने 3.2 ओवर में 40 रन दिए और उन्हें महज 1 विकेट ही मिल सका।
मैच के बाद क्या बोले पोलार्ड
किरोन पोलार्ड को मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि ये पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। मैंने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के लिए अच्छे गेंदबाज को चुना। मैं लकी रहा कि मैंने राशिद खान के खिलाफ अच्छे शॉट लगाए। वो एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। मैंने अपना नैचुरल गेम खेला।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics का आज होगा समापन, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में LIVE देख सकेंगे समारोह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines