West Indies Cricket Team के दिग्गज तूफानी बल्लेबाज कार्लोस ब्रेथवेट को लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाना जाता है। कार्लोस ब्रेथवेट ने ही टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल मैच के आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के मारकर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था। हालांकि इस बार वो अपने छक्के के लिए नहीं बल्कि अपने गुस्से के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक मैच के दौरान आउट होने के बाद बेहद शर्मनाक काम किया है।
गुस्से में क्या कर बैठे ब्रेथवेट
दरअसल कार्लोस ब्रेथवेट इन दिनों मैक्स-60 कैरेबियन लीग में खेल रहे हैं। इसी लीग के एक मैच के दौरान कार्लोस ब्रेथवेट विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। इसके बाद वो भयंकर गुस्से में पवेलियन की और लौटने लगे। इसी गुस्से के दौरान उन्होंने अपने बल्ले से हेलमेट को गेंद की तरह से मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यहां देखिए वीडियो –
ऐसे हुए आउट
इस मैच में तेज गेंदबाज जोश लिटिल ने शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी थी। ये गेंद कार्लोस ब्रेथवेट के कंधे से टकराने के बाद स्टंप के पीछे बेन डंक के पास गई और कीपर ने आसान कैच लपक लिया था। अंपायर को लगा कि गेंद ब्रेथवेट के ग्लब्स पर लगकर विकेटकीपर के पास गई है, ऐसे में उन्होंने ब्रेथवेट को आउट दे दिया। इस फैसले से ब्रेथवेट बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दिए और उन्होंने अपना आपा खो दिया। ब्रेथवेट 5 गेंद पर केवल 7 रन ही बना सके थे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराने के बाद मुशफिकुर ने लिया ऐसा फैसला, करोड़ों फैंस का जीत लिया दिल
फाइनल में पहुंची टीम
कार्लोस ब्रेथवेट भले ही गलत तरीके से आउट हो गए लेकिन उनकी टीम मैच जीतने में कामयाब रही। मैच में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 104 रन बनाए थे। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रैंड केमैन जगुआर 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी थी। टीम इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: 35 गेंदों पर मैच हार गया साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने मैदान पर मचाया आतंक
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
6 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
52 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines