बोर्ड ने हटाया इस खिलाड़ी से बैन, अब टीम में फिर हुई एंट्री

West Indies Cricket Board: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने अहम खिलाड़ी से 2 मैच का लगा प्रतिबंध हटा दिया है। अब इस खिलाड़ी की टीम में एंट्री हुई है।

WI vs IND
विज्ञापन

Alzarri Joseph: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। अब तक खेले गए 2 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारते हुए सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले दोनों देशों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी। जिसे वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था। तीसरे वनडे के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 2 मैच का बैन लगा दिया था। लेकिन अब ये खिलाड़ी वापसी करने के लिए तैयार है।

बोर्ड ने हटाया प्रतिबंध

तीसरे वनडे मैच के दौरान अल्जारी जोसेफ बिना कप्तान की अनुमति के मैदान से बाहर चले गए थे। इसकी वजह से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनपर 2 मैच का प्रतिबंध लगा दिया था। इस वजह से जोसेफ शुरुआती 2 मैच का हिस्सा नहीं रहे थे। लेकिन अब वह बचे हुए तीन टी-20 मैच के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

उनके अलावा आंद्रे रसल के रूप में वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। रसल टखने में मोच के कारण आखिरी तीन टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है। शमर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया है। उन्होंने अब तक 2 मैच खेले हैं।

2 मैच में हार झेल चुकी है वेस्टइंडीज

वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड क्रिकेट टीम वनडे सीरीज हारने के बाद टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैच को चेज करते हुए अपने नाम किए। पहले मैच में इंग्लैंड ने 159 और दूसरे मैच में 183 रनों का विशाल स्कोर का पीछा करते हुए शानदार जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिम्रोन हेटमायर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड। शमर स्प्रिंगर।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ