IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. पहले वनडे मैच से पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने भारत के लिए बड़ी बात कही है. वह सबसे पहले 24 साल के सूखे को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया है कि वेस्टइंडीज भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ 24 सालों में वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है.
डैरेन सैमी ने क्या कहा?
सैमी ने कहा है कि भारत में हमें वनडे सीरीज जीते हुए करीब 24 साल हो गए हैं. हमारे खिलाड़ियों के पास भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने का बेहतरीन मौका है, जो हमने पिछले 24 सालों में नहीं किया है. इसके अलावा सैमी ने भारतीय टीम की तारीफ की और कहा कि आईसीसी इवेंट जीतने के लिए आपको भारतीय टीम को हराना होगा. खासकर सफेद गेंद क्रिकेट में. हम भारतीय सरजमीं पर उनकी परिस्थितियों में खेल रहे हैं. अच्छा प्रदर्शन कर और जीत हासिल करने के बाद हमें ये अंदाजा लग सकता है कि एक टीम के रूप में हम क्या कर सकते हैं.
इसके अलावा उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि शाई होप लगातार रन बना रहे हैं. आमिर जांगू ने शानदार प्रदर्शन किया और शेरफेन रदरफोर्ड भी वेस्टइंडीज के लिए लगातार कमाल कर रहा है. अल्जारी जोसेफ अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. फिलहाल डैरेन सैमी की नजरें साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के क्वालीफायर पर टिकी हुई हैं. सैमी ने माना कि अभी उनकी टीम को लंबा सफर तय करना है. सैमी खुद भी एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टी-20 वर्ल्ड कप 2016 जिताया है. इस साल वेस्टइंडीज की महिला टीम ने भी टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. ये साल वेस्टइंडीज के लिए यादगार रहा था.
भारतीय टीम भी तैयार
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम भी तैयार है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी फैंस की निगाहें हैं. दोनों खिलाड़ी लगभग 2 महीने बाद भारतीय टीम में नजर आएंगे. आखिरी बार रोहित और विराट ने इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग लिया था.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम का वनडे स्क्वाड
शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
41 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines