'Jasprit Bumrah नहीं ये है भारत का सबसे बेस्ट गेंदबाज', लेजेंडरी क्रिकेटर का सनसनीखेज बयान

West Indian Pacer on India’s Best Fast Bowler: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के बीच भारत के बेस्ट बॉलर को लेकर अब लेजेंडरी गेंदबाज ने बयान दिया है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

West Indian Pacer on India’s Best Fast Bowler: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले दो टेस्ट मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और इन मैचों में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह ने अब तक 12 विकेट लिए हैं, जो भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा हैं। हालांकि बुमराह की इस शानदार गेंदबाजी के बावजूद वेस्ट इंडीज के महान तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह को नहीं बल्कि किसी और को चुना है।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी को बताया भारत का सबसे बेहतरीन गेंदबाज

एंडी रॉबर्ट्स ने एक इंटरव्यू में कहा कि मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। हालांकि शमी के पास बुमराह जितने विकेट नहीं हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी की कंसिस्टेंसी और वेरिएशन बेमिसाल है। रॉबर्ट्स ने शमी को ‘फुल पैकेज’ बताते हुए कहा कि शमी जितना स्विंग और सीम करते हैं, उतना कम ही गेंदबाज कर पाते हैं। शमी की गेंदबाजी में नियंत्रण भी बुमराह के बराबर है। रॉबर्ट्स ने ये भी कहा कि मोहम्मद शमी को तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि वो वर्तमान में भारत के सबसे बेहतर गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी का बेहतरीन खेल

मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की खासियत उन्हें काफी गेंदबाजों के अलग बनाती हैं। शमी अपनी गेंदों से न सिर्फ स्विंग और सीमिंग करते हैं, बल्कि उनके पास बहुत अच्छा कंट्रोल भी है। यही वजह है कि उन्हें लगातार अपनी लाइन और लेंथ पर कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरा बन जाते हैं। हालांकि बुमराह की गेंदबाजी में एक अलग तरह की आक्रामकता और गति है, लेकिन शमी के खेल में अनुशासन है, जो उन्हें एक सम्पूर्ण गेंदबाज बनाता है।

विज्ञापन

तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे मोहम्मद शमी?

अब सबकी नजरें इस पर हैं कि मोहम्मद शमी को तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी या नहीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें उनकी वीजा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। फिलहाल बीसीसीआई और चयन समिति शमी के फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार कर रहे हैं। शमी हाल ही में बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट देने गए थे और उन्होंने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन भी किया है।

‘टाइम्स नाउ’ की खबर के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम शमी की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट दिया था और रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी किट तैयार है, अब हम सिर्फ एनसीए से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ