IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में हो रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम 308 रनों की बढ़त हासिल कर लगभग मैच पर अपना शिकंजा बनाए हुए है। आज तीसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है। हालांकि तीसरे दिन का खेल कहीं न कहीं मौसम पर निर्भर करेगा। ऐसे में चेन्नई के मौसम का मिजाज, आज कैसा रहने वाला है, क्या बारिश मैच में खलल डालेगी, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
शनिवार 21 सितंबर यानी मैच के तीसरे दिन चेन्नई में बारिश होने की संभावना 50 फीसदी है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की संभावना 50 फीसदी तक रहेगी। वहीं दिन का तापमान 35 से 28 डिग्री के बीच रहने वाला है। हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफतार से चलेगी। आर्द्रता 72 फीसदी तक रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश मैच में खलल डाल सकती है।
मैच का लेखा जोखा
भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन अपना जलवा दिखाया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पूरी टीम को एक दिन के अंदर ही ऑलआउट कर भारतीय टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। दूसरे दिन भारतीय टीम आर अश्विन की शतकीय पारी के दम पर 376 रन पर ऑलआउट हुई थी, जबकि बांग्लादेश 47.1 ओवर में 149 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह 400 से अधिक विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज भी बने। उनके अलावा आकाशदीप और मोहम्मद सिराज को भी 2-2 सफलता मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम, 308 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। शुभमन गिल 64 गेंदों में 33 और ऋषभ पंत 13 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
35 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
39 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines