WCL 2025: पाकिस्तान से पहला मैच रद्द होने के बाद इंडिया चैंपियंस की पहली भिड़ंत आज, कब, कहां देखें मैच?

WPL 2025

WPL 2025

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस का पहला मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस के साथ 20 जुलाई को होना था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच का बॉयकॉट करते हुए पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था। जिसके मैच को रद्द कर दिया गया था। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से खिलाड़ियों और पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर काफी आक्रोश है। जिसका असर अब खेल के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। वहीं इंडिया चैंपियंस आज से अपने WCL 2025 अभियान की शुरुआत करने वाली है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका चैंपियंस से होगा इंडिया का मुकाबला

इंडिया चैंपियंस आज अपने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 अभियान की शुरुआत करने वाली है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस के साथ इंडिया चैंपियंस का ये मुकाबला होने वाला है। एबी डिविलियर्स की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका चैंपियंस इस टूर्नामेंट में एक मैच खेल चुकी है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना वेस्टइंडीज के साथ हुआ था, इस मैच को साउथ अफ्रीका ने जीत लिया था। अब साउथ अफ्रीका अपना दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया चैंपियंस के साथ खेलने वाली है, जिसकी कप्तानी युवराज सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं मैच?

इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच ये मुकाबला रात 9 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और उसकी वेबसाइट पर होगी। भारत इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहेगी।

विज्ञापन

इंडिया चैंपियंस की टीम इस प्रकार है

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, इरफान पठान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, पीयूष चावला, हरभजन सिंह, गुरकीरत मान, वरुण आरोन, सिद्धार्थ कौल, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ