WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में आज इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला जाना था। ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था। जिसके चलते अब मैच को रद्द कर दिया गया है। WCL और एजबेस्टन स्टेडियम की तरफ से सोशल मीडिया पर इस मैच के रद्द होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की गई है।
भारत के 5 खिलाड़ियों ने खेलने से किया मना
दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए हैं। जिसका असर अब खेल के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। इस मैच को खेलने से इंडिया चैंपियंस के 5 खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया था। जिसमें हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, शिखर धवन का नाम शामिल था। दरअसल इस मैच को लेकर इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों की आलोचना भी हो रही थी, जिसके बाद खिलाड़ियों को अपने देश प्रेम को पहले रखा।
साउथ अफ्रीका के साथ होगा दूसरा मुकाबला
इंडिया चैंपियंस इस टूर्नामेंट में आज से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली थी, लेकिन अब मैच रद्द हो चुका है। अब इंडिया चैंपियंस का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस के साथा होगा। ये मुकाबला 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे खेला जाएगा। बता दें, साउथ अफ्रीका चैंपियंस अपना एक मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराया था।
इंडिया चैंपियंस की टीम
युवराज सिंह (कप्तान), सुरेश रैना, शिखर धवन, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, वरुण आरोन, पीयूष चावला, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत मान, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जो रूट चौथे टेस्ट में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, द्रविड़-पोंटिंग को भी छोड़ देंगे पीछे
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines