WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2025 का आगाज हो चुका है। दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स का ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट का आगाज 18 जुलाई को इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मैच से हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल करके टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। वहीं पाकिस्तान चैंपियंस को अपना दूसरा मुकाबला इंडिया चैंपियंस के साथ आज यानी 20 जुलाई को एजबेस्टन में खेलना था, जो रद्द हो चुका है।
दरअसल पहलगाम आतंकी हमले का असर अब खेल के मैदान पर भी देखने को मिलने लगा है। इसके चलते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इनकार किया है। अब बड़ा सवाल ये है कि अगर भारत और पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पहुंच जाती है तो क्या दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा? ऐसे में खिलाड़ियों के सामने बड़ा धर्मसंकट खड़ा हो सकता है।
IND vs PAK के बीच हुआ फाइनल तो क्या रद्द होगा मैच?
इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को 5-5 मैच खेलने हैं। पाकिस्तान एक मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है, जबकि टीम का दूसरा मैच इंडिया चैंपियंस के साथ होना था जो रद्द हो चुका है। दूसरी तरफ इंडिया चैंपियंस का ये पहला मैच था। अब इंडिया चैंपियंस का दूसरा मैच 22 जुलाई को साउथ अफ्रीका चैंपियंस के साथ होगा। अब बड़ा सवाल ये है कि अगर इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टीम फाइनल में पहुंच जाती है तो क्या फाइनल मैच होगा? अगर ऐसा होता है तो एकबार फिर से इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बॉयकॉट करते हुए दिखाई दे सकते हैं, जिससे फाइनल होना काफी मुश्किल होगा। हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं है कि कौन-कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी?
पिछले सीजन भारत ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मुकाबला पिछली बार इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला गया था। जिसमें इंडिया चैंपियंस ने युवराज सिंह की अगुवाई में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। अब एकबार फिर से युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस खिताब को बचाने के इरादे से उतरने वाली है।
ये भी पढ़ें:- दिग्गज क्रिकेटर और विराट कोहली के खास दोस्त एबी डिविलियर्स का पूरा नाम क्या? WCL के पहले मैच में हुए फ्लॉप
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines