क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इनिंग ब्रेक के बाद अचानक इस वजह से मुकाबला हुआ रद्द, फैंस हैरान

WBBL 2025 Bizarre Incident: ऑस्ट्रेलिया में जारी महिला बिग बैश लीग में 5 दिसंबर को एक अजिबोगरीब घटना देखने को मिला. एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच चल रहे मुकाबले को इनिंग ब्रेक के बाद पिच में हुए अचानक गड्ढे के चलते रद्द कर दिया गया.

WBBL 2025

WBBL 2025

WBBL 2025 Bizarre Incident: क्रिकेट में अक्सर बारिश या खराब रोशनी के कारण मुकाबला रद्द होते सुना होगा, लेकिन इस बार जो हुआ वह बिल्कुल अलग था. कारेन रोल्टन ओवल में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जिसने सबको चौंका दिया. महिला बिग बैश लीग (WBBL) के मौजूदा सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच इनिंग ब्रेक के दौरान पिच खराब होने की वजह से रद्द कर दिया गया.

विज्ञापन

इनिंग ब्रेक में पिच खराब होने से रद्द हुआ मुकाबला

दरअसल, WBBL का यह मुकाबला साउथ ऑस्ट्रेलिया के कारेन रोल्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा था. एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 167/4 रन बनाए. लेकिन इनिंग ब्रेक में जब पिच पर रोलर चलाया जा रहा था, तभी अचानक एक गेंद रोलर के नीचे आ गई. रोलर के गुजरते ही पिच में बड़ा गड्ढा बन गया.

विज्ञापन

WBBL के नियमों के अनुसार, इनिंग ब्रेक में पिच पर रोलर चलाना आम बात है, लेकिन इस बार ये हादसा हो गया. ग्राउंड स्टाफ इसे खेलने लायक नहीं बना सके, जिसके बाद मैच रद्द कर दिया गया.

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जारी किया बयान

पिच में गड्ढा होने के बाद एडिलेड स्ट्राइकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा कि पिच की हालत पूरी तरह बदल गई थी. मैच रेफरी और अंपायर्स की बातचीत के बाद तय हुआ कि हरिकेंस से बैटिंग कराना सही नहीं होगा. दोनों टीमों के कप्तानों से सलाह लेने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिए गए.

विज्ञापन

स्ट्राइकर्स को लगा बड़ा झटका

मैच रद्द होने एडिलेड स्ट्राइकर्स को बड़ा झटका लगा है. यह मौजूदा सीजन में टीम का तीसरा नो-रिजल्ट मैच रहा और अब केवल एक मैच बाकी रहते हुए वे तालिका में छठे स्थान पर खिसक गए हैं. स्ट्राइकर्स का आखिरी मुकाबला सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ है. स्ट्राइकर्स को फाइनल की रेस में बनाए रखने के लिए इस आखिरी मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. वहीं, होबार्ट हरिकेंस की टीम शुरुआती 9 मैचों में सात जीत के साथ पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ