Pakistan Fielding Wasim Akram: पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से पटखनी दी। हैरिस रऊफ ने अपनी रफ्तार के दम पर जमकर कहर बरपाते हुए पांच विकेट झटके। कंगारू बल्लेबाजों ने मेहमान टीम के बॉलर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 163 रन बनाकर ढेर हो गई। इस लक्ष्य को पाकिस्तन ने महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान का ओवरऑल प्रदर्शन तो जोरदार रहा, लेकिन टीम की घटिया फील्डिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाने वाले शाहीन अफरीदी ने बाउंड्री लाइन पर एकदम लॉलीपॉप कैच टपका दिया। अफरीदी की फील्डिंग देख पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने भी माथा पकड़ लिया। अकरम ने ऑन एयर पाकिस्तान की फील्डिंग पर तंज कस डाला।
अकरम ने उड़ाया फील्डिंग का मजाक
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान नसीम शाह की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने शॉट खेला, लेकिन वह गेंद को ठीक तरह से टाइम नहीं कर सके और बॉल सीधा शाहीन अफरीदी के हाथों में गई। हालांकि, अफरीदी शॉर्ट के लॉलीपॉप कैच को पकड़ नहीं सके और बॉल उनके दोनों हाथों के बीच से निकल गई। अफरीदी की फील्डिंग देख कमेंट्री कर रहे वसीम अकरम ने अपना माथा पकड़ लिया। अकरम ने कहा, “हम अपने फील्डर्स पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। यह भी कई कारणों में से एक है। हमको स्लीप की फील्डिंग पोजीशन से आवाज आती है। सॉरी, बॉल देखी नहीं और ऐसा हर बार होता है।” हालांकि, अफरीदी का प्रदर्शन गेंद से कमाल का रहा। उन्होंने अपने 8 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।
हैरिस रऊफ ने बरपाया कहर
पहले वनडे में हार के बाद पाकिस्तान ने एडिलेड में जोरदार कमबैक किया। हैरिस रऊफ ने अपनी रफ्तार के दम पर कंगारू बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। 8 ओवर के स्पेल में रऊफ ने सिर्फ 29 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। रऊफ ने जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करते हुए चलता किया। रऊफ और अफरीदी के आगे ऑस्ट्रेलिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 163 रन पर ढेर हो गई।
सैम अयूब ने खेली धांसू पारी
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को सैम अयूब और अब्दुला शफीक ने दमदार शुरुआत दी। अयूब ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर 82 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, शफीक ने 69 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 64 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 137 रन की साझेदारी जमाई और ऑस्ट्रेलिया को गेम से पूरी तरह से आउट कर दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
26 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
42 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines