हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना…', वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह पर दिया बड़ा बयान

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह और वसीम अकरम की अक्सर तुलना होती रहती है। अब अकरम ने इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और जसप्रीत बुमराह की तुलना अक्सर होती रहती है। अकरम पाकिस्तान के लिए कई बड़े कारनामे कर चुके हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह फिलहाल भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज। अकरम ने बुमराह से तुलना होने पर चुप्पी तोड़ी है। अकरम ने उन लोगों को लताड़ा है, जो उनकी और बुमराह की तुलना करते हैं।

वसीम अकरम ने तोड़ी चुप्पी

वसीम अकरम ने कहा कि जसप्रीत बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनका एक्शन अनोखा है, उनकी गति भी अच्छी है, और जिस तरह से भारतीय क्रिकेट बोर्ड उन्हें मैनेज करता है और उनकी मानसिकता है, उसके लिए मैं उन्हें श्रेय देता हूं। 90 के दशक और अब के बीच तुलना करना नामुमकिन है। वह दाएं हाथ के हैं और मैं बाएं हाथ का। हम सोशल मीडिया पर बहस करते रहते हैं। बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना। न मुझे फर्क पड़ता है, न उसे। वे आपस में ही लड़ रहे हैं। वह आज के जमाने के महान गेंदबाज हैं। मैं अपने जमाने में था। मैंने अपना काम किया। मुझे कहना होगा कि वह बहुत प्रभावशाली गेंदबाज हैं।

वहीं पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने बुमराह और अकरम की तुलना पर अपनी राय रखी। उन्होंने विदेशी परिस्थितियों में जसप्रीत बुमराह की प्रतिभा की सराहना की। एरोन ने कहा कि बुमराह सेना देशों में अकरम से आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन

एशिया कप पर बुमराह की नजरें

एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम को उनसे खासा उम्मीदें हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लिया था। यहां पर उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola