Champions Trophy: पाकिस्तान आने के लिए पहली बार टीम इंडिया से गिड़गिड़ाए वसीम अकरम, कर दिया सबसे बड़ा वादा

Wasim Akram: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम का बयान सामने आया है। उन्होंने पाकिस्तान आने के लिए टीम इंडिया को न्योता दिया है।

Wasim Akram (1)

Wasim Akram: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी आईसीसी ने पाकिस्तान को दी है। लेकिन टीम इंडिया टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं ये अभी भी एक पहेली बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहती है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम का बयान सामने आया है। उन्होंने भारत को पाकिस्तान आने का न्योता दिया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा वादा भी कर दिया है।

विज्ञापन

वसीम अकरम ने किया बड़ा वादा

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वसीम अकरम ने अपनी बातचीत में बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि भारत सरकार और बीसीसीआई की ओर से पाकिस्तान आने के सकारात्मक संकेत हैं। मैंने कहीं पढ़ा है कि वे अपने सभी मैच लाहौर में खेल सकते हैं। टीम इंडिया लाहौर आ सकती है और उसी रात ही वापस चली जाएगी। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि टीम इंडिया की बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी। पाकिस्तान में विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव जैसे भारतीय क्रिकेटरों के फैंस मौजूद हैं। युवा क्रिकेट फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच कर सकती है। पीसीबी, भारत के सभी मैच का आयोजन लाहौर में आयोजित करवाने का प्रस्ताव रख चुकी है। इसके अलावा पीसीबी ने 17 हजार भारतीय फैंस को वीजा देने का भी ऐलान किया है, जो फैंस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का मैच पाकिस्तान आकर देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

कुल 8 टीमें बनेंगी हिस्सा

चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी एडिशन साल 2017 में खेला गया था। तब पाकिस्तान ने सरफराज अहमद की अगुवाई में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। अब 7 साल बाद फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज कराने जा रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जिसमें भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ