Washington Sundar: भारतीय स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने लॉडर्स में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कमाल दिया। सुंदर ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू चलाया और इंग्लैंड की दूसरी पारी को तहस-नहस कर दिया। उनकी फिरकी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाज सरेंडर हो गए। आलम ये हुआ कि इंग्लैंड ने अपने आखिरी 6 विकेट 38 रनों के अंतराल में ही खो दिया। सुदंर की गेंदबाजी की तारीफ अब चारो ओर हो रही है।
सुंदर की फिरकी के आगे तहस नहस इंग्लैंड के बल्लेबाज
सुंदर की फिरकी गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। उन्होंने सबसे पहले जो रूट को आउट किया। इसके बाद उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ को भी चलता किया। वहीं 10वें विकेट के रूप में सुंदर ने शोएब बशीर को भी आउट कर उन्हें पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। खास बात ये रही कि इन सभी बल्लेबाजों को सुंदर ने क्लीन बोल्ड किया, जो काबिले तारीफ है। सुंदर ने 12.1 ओवर गेंदबाजी की और 1.80 की किफायती इकोनॉमी रेट के साथ केवल 22 रन खर्च कर 4 विकेट झटक लिए।
सुंदर ने भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को 3 और मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिली, जबकि नितीश रेड्डी और आकाशदीप को 1-1 सफलता मिली। हालांकि सुंदर को पहली पारी में एक भी सफलता नहीं मिली थी। लेकिन दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर इस गेंदबाजी ने साबित कर दिया कि वह किसी भी समय गेम का पासा पलट सकते हैं।
भारत को मिला 193 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट की 104 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 112.3 ओवर में 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और 119.2 ओवर में 387 रन बनाए थे। भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 100 रनों की अहम पारी खेली थी। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में खासा कमाल नहीं किया। इंग्लिश टीम 62.1 ओवर में 192 रनों पर सिमट गई। भारत को 193 रनों का लक्ष्य मिला है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
46 mins agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
5 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
5 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines