वहाब रियाज ने संन्यास से लिया यू टर्न, फिर थोड़ी देर बाद बदला फैसला

Wahab Riaz: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वहाब रियाज ने संन्यास से यूटर्न लिया। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

PAK (3)

Wahab Riaz: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वहाब रियाज अपनी तेज रफ्तार वाली गेंदबाजी से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। हालांकि तेज गेंदबाज ने साल 2023 में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन हाल ही में रियाज ने संन्यास से यू टर्न लिया। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने फिर से संन्यास की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

वहाब रियाज का अजीबोगरीब फैसला

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब ने अलीगढ़ ग्राउंड में लाहौर रीजन क्रिकेट एसोसिएशन के ट्रायल मैच में भाग लेकर क्रिकेट के मैदान पर उल्लेखनीय वापसी की थी। ये मैच नेशनल टी-20 कप के चल रहे ट्रायल का हिस्सा था। नेशनल टी-20 कप पाकिस्ताना का घरेलू टूर्नामेंट है। लाहौर ग्रीन्स की ओर से खेलते हुए वहाब ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

हालांकि संन्यास से यू टर्न लेने के बाद पाकिस्तान में कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने वहाब पर कटाक्ष किया। इसके अलावा पाकिस्तान में युवा प्रतिभाओं को मौका दिए जाने पर बहस भी छिड़ गई। एक टीवी शो में बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी सलमान बट्ट ने वहाब रियाज के संन्यास से यू टर्न लेने की खबर की पुष्टि की।

विज्ञापन

पीसीबी के लिए कर चुके हैं काम

साल 2023 में संन्यास लेने के बाद वहाब ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अलग-अलग पदों पर काम किया है। उन्हें नवंबर 2023 में चीफ सेलेक्टर भी चुना गया था। लेकिन टी-20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वहाब को चीफ सेलेक्टर के पद से हटा दिया गया था।

39 वर्षीय वहाब ने आखिरी बार 2020 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था, हालांकि उन्होंने 2023 तक पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लिया। हाल ही में तेज गेंदबाज ने पीसीबी का लेवल-2 कोचिंग कोर्स भी पूरा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ