Wahab Riaz Pakistan Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में तूफान मचा हुआ है। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को चयन समिति से हटा दिया गया है। वहाब रियाज पर शाहीन अफरीदी को सही तरीके से गाइड न करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही उन पर चयन समिति के सदस्यों पर दबाव डालने का भी आरोप लगा। दूसरी ओर शाहीन अफरीदी पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कोच से बदतमीजी की बात सामने आई है। ये भी सामने आया कि कई खिलाड़ी प्रदर्शन के बजाय साजिश रचने में लगे हुए थे। कहा जा रहा है कि इस विवाद के बाद वहाब रियाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब वहाब ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है।
”ब्लेम गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहता”
वहाब ने एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन मैं दोषारोपण के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहता। PCB चयन समिति के सदस्य के रूप में मेरी सेवा समाप्त हो गई है। मैं लोगों को बस यह बताना चाहता हूं कि जिस खेल से मैंने प्यार किया है, उसकी सेवा पूरी आस्था और ईमानदारी से की है। मैंने पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए अपना 100 प्रतिशत योगदान भी दिया है। चयन पैनल का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।
सभी के वोट का समान अधिकार
वहाब ने आगे कहा- राष्ट्रीय टीम का चयन करने के लिए सात सदस्यीय पैनल के हिस्से के रूप में निर्णय लेना एक विशेषाधिकार था। सभी के वोट का समान महत्व था। हमने एक टीम के रूप में चयन संबंधी निर्णय लिए और उस प्रक्रिया की जिम्मेदारी समान रूप से साझा की। इसमें अपना योगदान देना सम्मान की बात थी।
पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य की कामना
गैरी कर्स्टन और कोचिंग समूह का समर्थन करना सम्मान की बात थी क्योंकि उन्होंने इस टीम के लिए अपना विजन निर्धारित किया था। मुझे विश्वास है कि कोचों ने जो टीम प्लान बनाए हैं, उनसे टीम मजबूत होगी। मेरे लिए प्रार्थना करने वाले लोगों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य के लिए सफलता की कामना करता हूं।
ये भी पढ़ें: WCL 2024: सरेल इरवे का तूफानी शतक, वहाब रियाज की कुटाई, SA चैंपियंस ने PAK चैंपियंस को रौंदा
चयन समिति पर दबाव की बात गलत
इससे पहले वहाब ने कुछ रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था। इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने चयन समिति पर दबाव बनाया था। वहाब ने एक्स पर लिखा- “मैं चयन समिति के सदस्यों पर दबाव डालने के बारे में चर्चा किए जा रहे बयानों से सहमत नहीं हूं।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक वोट छह वोटों पर कैसे हावी हो सकता है। चयन समिति में सात सदस्य होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मीटिंग के मिनट्स में सब कुछ दर्ज है। पीसीबी ने टीम के पिछले तीन दौरों के दौरान अनुशासन की कमी के कारण उनके साथ मैनेजर मंसूर राणा पर भी कार्रवाई की है। उन्हें पदों से हटा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर की गजब बेइज्जती! टपका दिया लड्डू कैच
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines