IND vs PAK Tension Sehwag: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पड़ोसी मुल्क ने देश के कई हिस्सों में गोलबारी की है। इसके जवाब में भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर समेत कई बड़े शहरों में हमला कर दिया है। इस बीच, वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट करते हुए भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया है। वीरू का कहना है कि पाकिस्तान ने जंग को चुना है, जबकि उनके पास शांत रहने का मौका था। सहवाग के अनुसार, भारत की तीन सेना मिलकर पाकिस्तान को अब ऐसा जवाब देगी, जो वह कभी नहीं भूल पाएगा।
सहवाग का ट्वीट वायरल
भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर हालात बिगड़ चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने देश के कई हिस्सों में गोलीबारी की है। हालांकि, भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क के हर वार का करारा जवाब दिया है। सेना ने जवाबी कार्रवाई भी शुरू कर दी है और लाहौर-कराची में हमला बोल दिया है। इस स्थिति को लेकर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सहवाग ने लिखा, “जंग पाकिस्तान ने चुनी है जबकि उनके पास शांत रहने का मौका था। पाकिस्तान ने गोलीबारी तेज करके आतंकियों के ठिकानों को बचाने का प्रयास किया है, जो उनकी मानसिकता को दिखाता है। हमारी सेना इसका ऐसा मुंहतोड़ जवाब देगी, जो पाकिस्तान कभी नहीं भूल पाएगा।”
भारत ने शुरू की जवाबी कार्रवाई
भारत ने पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया है। लाहौर और कराची में भारतीय सेना ने हमला बोल दिया है। इसके साथ ही सेना की ओर से पाकिस्तान के कई शहरों में अटैक कर दिया है। कराची में पूरी तरह से ब्लैक आउट हो गया है। कराची बंदहगाह में भी भारतीय सेना ने 8 से 12 बड़े धमाके किए हैं। आईएनएस विक्रांत की कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह से दहल गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines