हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: 'यहां हॉलिडे मनाने आते हैं...', मैक्सवेल-लिविंगस्टोन पर फूटा वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा, सरेआम निकाली अपनी भड़ास

Virender Sehwag: वीरेंद्र सहवाग ने ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टोन को जमकर खरी खोटी सुनाई है। सहवाग ने दोनों खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन

Virender Sehwag: आईपीएल 2025 में भारत के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दुनिया के स्टार खिलाड़ियों से सजी इस लीग में लगभग आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं। कई विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कई खिलाड़ी निराश भी कर रहे हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि कुछ विदेशी खिलाड़ी आईपीएल सिर्फ अपनी हॉलिडे मनाने के लिए खेलते हैं। सहवाग ने आरसीबी के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन और ग्लेन मैक्सवेल को खरी खोटी सुनाई है।

सहवाग ने निकाली अपनी भड़ास

आईपीएल 2025 के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैक्सवेल और लिविंगस्टोन की भूख खत्म हो गई है। ये यहां हॉलिडे मनाने आते हैं। वे आते हैं, मौज-मस्ती करते हैं और चले जाते हैं। टीम के लिए लड़ने की कोई इच्छा नहीं दिखती। मैंने कई पूर्व खिलाड़ियों के साथ समय बिताया है, लेकिन केवल 1 या 2 ने ही मुझे यह एहसास दिलाया कि, हां, मैं वास्तव में टीम के लिए कुछ करना चाहता हूं।

कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक पंजाब किंग्स के लिए खासा कमाल नहीं किया है। अब तक खेले गए 6 मैच में मैक्सी ने अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी से भी निराश किया है। उनके बल्ले से 6 मैच में 8.20 की औसत के साथ 41 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी लगभग 100 का रहा है।

विज्ञापन

दूसरी ओर लियाम लिविंगस्टोन भी आरसीबी के लिए कमाल नहीं दिखा पाए हैं। अब तक खेले गए 7 मैच में उन्होंने 1 अर्धशतक के दमपर 87 रन बनाए हैं।

फ्रेंचाइजी ने जताया था भरोसा

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल पर बोली लगाई थी। पंजाब ने 4.2 करोड़ की बोली लगाकर मैक्सी को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, जबकि लियाम लिविंगस्टोन के ऊपर आरसीबी ने 8.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola