Aaryavir Sehwag Double Century: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर अपने पिता के नक्शे कदमों पर चल पड़े हैं। आर्यवीर सहवाग ने कूच बिहार ट्रॉफी टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक ठोक डाला है। आर्यवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी के दौरान 34 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए। खास बात यह है कि आर्यवीर दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर बरकरार हैं और 200 रन बनाकर नाबाद हैं। आर्यवीर की तूफानी बल्लेबाजी के बूते दिल्ली की टीम मेघालय के खिलाफ काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
सहवाग के बेटे का धमाका
अपने पिता की तरह ही आर्यवीर ने भी कूच बिहार ट्रॉफी में बल्ले से खूब धमाल मचाया है। दिल्ली की ओर से खेलते हुए आर्यवीर ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए डबल सेंचुरी ठोकी। अपनी इस पारी के दौरान सहवाग के बेटे ने 34 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो दो गगनचुंबी छक्के भी उनके बल्ले से निकले। आर्यवीर दिन का खेल खत्म होने तक 200 रन जड़ने के बाद भी क्रीज पर बरकरार हैं। उनकी पारी के बूते दिल्ली ने मेघालय के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहली पारी के आधार पर 208 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। दिल्ली ने सिर्फ दो विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 468 रन लगा दिए हैं।
अर्नव के साथ जमाई धांसू साझेदारी
आर्यवीर ने दिल्ली की टीम को जबरदस्त शुरुआत दी। दूसरे छोर से उनको अर्नव बग्गा का भी अच्छा साथ मिला और दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 180 रन की पार्टनरशिप जमाई। अर्नव ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका और वह 114 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। आर्यवीर ने 87 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए रन बटोरे और मेघालय के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आर्यवीर ने वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया था और पहले ही मैच में वह छाप छोड़ने में सफल रहे थे। बल्लेबाजी में उन्होंने 49 रन की दमदार पारी खेली थी, जिसके दम पर दिल्ली मणिपुर के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines